दोस्तों, इंतज़ार आखिर खत्म हुआ! साउथ के स्टार विजय देवरकोंडा की नई फिल्म Kingdom movie सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। रिलीज़ डेट कई बार बदलने के बाद ये फिल्म आखिरकार 31 जुलाई 2025 को आ गई और फैन्स में जबरदस्त क्रेज है। Kingdom movie के डायरेक्टर हैं गौतम तिन्ननुरी, और म्यूजिक दिया है हमारे फेवरेट अनिरुद्ध रविचंदर ने। लीड रोल में हैं विजय देवरकोंडा, और उनके साथ नजर आ रही हैं भाग्यश्री बोर्से। अब जानते हैं कि इस फिल्म में ऐसा क्या खास है, जो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बना रहा है।
कहानी क्या है
कहानी एकदम स्पाई थ्रिलर स्टाइल की है। फिल्म में विजय एक अंडरकवर एजेंट बने हैं, जिन्हें 90 के दशक के श्रीलंका के कॉन्फ्लिक्ट के बीच एक खतरनाक मिशन पर भेजा जाता है। ये मिशन इतना रिस्की है कि हर सीन में आपको थ्रिल फील होगा। Kingdom movie की शुरुआत के पहले 45 मिनट धमाकेदार हैं एक्शन, सस्पेंस और विजय की एंट्री, सब कुछ परफेक्ट है। ये मूबी बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाने वाली मूबी है ।

रिलीज़ से पहले ही क्यों छाई थी सुर्खियों में
Kingdom movie का कुछ कमाई रिलीज़ से पहले ही आ गया था। ओटीटी राइट्स ₹50 करोड़ में बिक चुके थे, एडवांस बुकिंग में 1 लाख से ज्यादा टिकट बिक गए और अमेरिका के प्रीमियर शो में इसने $650,000 (लगभग ₹5.3 करोड़) कमा लिए। सोच सकते हैं फैन्स का कितना एक्साइटमेंट रहा होगा?

1
Redmi 15 5G आया भारत में – 7000mAh बैटरी, 144Hz स्क्रीन और दमदार कैमरा, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

2
ग्रेटर नोएडा के युवक के खाते में करोड़ों रुपये आए! ₹1.13 लाख करोड़ की सच्चाई

3
PM Kisan Nidhi Yojana 20th Installment: किसानों को 2 अगस्त 2025 को मिलेगा ₹2000, पूरी जानकारी यहां

4
क्या Oppo K13 Turbo Pro 5G भारत का सबसे कूल गेमिंग फोन है? जानिए इसके फैन, बैटरी और फीचर्स की पूरी सच्चाई

5
ENG vs IND 5th Test: ओवल से लेटेस्ट अपडेट – टॉस, टीम और मौसम का हाल

6
Kingdom Movie Review: विजय देवरकोंडा की धमाकेदार स्पाई थ्रिलर, जानिए कैसा है पहला दिन
लोग क्या कह रहे हैं
सोशल मीडिया पर रिव्यूज अच्छे हैं। लोग कह रहे हैं कि विजय की एक्टिंग दमदार है और अनिरुद्ध का बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म की जान है। विजुअल्स और एक्शन सीक्वेंस की भी जमकर तारीफ हो रही है। हां, कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि सेकंड हाफ थोड़ा स्लो हो गया, लेकिन फिर भी ओवरऑल फिल्म को 4/5 की रेटिंग मिल रही है। ट्विटर पर तो लोग इसे “Blockbuster Vibes” कह रहे हैं।
क्या ये जापानी Kingdom जैसी है?
कई लोग कंफ्यूज़ हो जाते हैं कि ये जापानी Kingdom सीरीज़ से जुड़ी है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। जापानी Kingdom एक ऐतिहासिक वॉर बेस्ड फिल्म है, जबकि विजय देवरकोंडा की Kingdom एक स्पाई-थ्रिलर है, जिसमें इमोशन और मॉडर्न ट्विस्ट है।

क्या आगे पार्ट 2 भी आएगा?
बिल्कुल रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने इस फिल्म को दो पार्ट्स में प्लान किया है। यानी आने वाले समय में Kingdom Part 2 भी आ सकता है। ये खबर सुनकर फैन्स की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
फाइनल वर्ड
अगर आप एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो Kingdom (2025) आपके लिए परफेक्ट फिल्म है। थिएटर में इसे देखना विजुअल ट्रीट होगा। विजय देवरकोंडा का ये रोल उनके करियर का सबसे दमदार रोल माना जा रहा है। तो दोस्तों, अगर आपने ये फिल्म देख ली है, तो कमेंट में बताना कैसी लगी। और अगर अभी तक नहीं देखी है, तो वीकेंड का प्लान बनाइए और इस ब्लॉकबस्टर का मजा लीजिए।
Disclaimer: AazadTimes.com is an independent platform sharing information related to automobiles, technology, entertainment, government schemes, eSports, and sports. We are not affiliated with any government body or private company. All content is based on publicly available sources. Please verify independently before making any decisions.

Manjesh Yadav
मेरा नाम मंजेश यादव है। मैं एम.ए.सी. का छात्र हूँ और पिछले 6 महीनों से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ।
मुझे पढ़ना और लिखना बेहद पसंद है। ब्लॉगिंग के माध्यम से मैं ज्ञान साझा करता हूँ
और इससे ऑनलाइन आय भी अर्जित करने की कोशिश करता हूँ।
Facebook
Instagram
Whatsapp


